Latest Update

CBSE Board: आ गई 10वीं-12वीं की डेटशीट, अब जान लें ये जरूरी नियम

CBSE Board Exam datesheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी कर दी है। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह आधिकारिक वेब

CBSE Board Exam Datesheet 2023:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  (CBSE)  ने 10वीं-12वीं  बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी कर दी है।  जो छात्र  बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर डेटशीट चेक कर सकते हैं। बता दें, छात्र लंबे समय से डेटशीट का इंतजार कर रहे थे।

बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी। उम्मीदवार परीक्षा की तारीख, डेटशीट,  प्रैक्टिकल परीक्षा के निर्देश और अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए आगे पढ़ें।

Download CBSE Class 10 & 12 Date Sheet 2023 PDF

कक्षा 12वीं की परीक्षा

कक्षा 12 के थ्योरी के पेपर 20 फरवरी, 2023 को हिंदी के पेपर के साथ शुरू होंगे और 5 अप्रैल, 2023 को साइकोलॉजी के पेपर के साथ समाप्त होंगे।

कक्षा 10वीं की परीक्षा

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 21 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। थ्योरी परीक्षा  27 फरवरी से इंग्लिश पेपर के साथ शुरू होगी और 21 मार्च को मैथमेटिक्स बेसिक / स्टैंडर्ड  विषय के साथ समाप्त होगी।

– सीबीएसई कक्षा 10वीं- 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को 15 मिनट पढ़ने का समय दिया जाएगा।

– बोर्ड ने इस सप्ताह की शुरुआत में प्रैक्टिकल परीक्षा शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं क्लास की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी और 14 फरवरी, 2023 को खत्म होंगी।

– उम्मीदवारों को सीबीएसई द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। उन्हें एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का भी पालन करना होगा।

– बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल असेसमेंट के लिए उपस्थित होना होगा।

– यदि किसी छात्र की परीक्षा किसी कारण से छूट जाती है, तो उसकी परीक्षा इसी समय-सारणी के भीतर ही पुनर्निर्धारित की जा सकती है। परीक्षा समाप्त होने के बाद किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

– प्रैक्टिकल परीक्षाएं/ प्रोजेक्ट/इंटरनल असेसमेंट संचालित करने वाले विद्यालय यह सुनिश्चित करेंगे कि कोविड महामारी से संबंधित सभी निर्देशों का पालन पूरी तरह से किया जा रहा है या नहीं।

– सोशल डिस्टेंसिंग को मेटेंन करने के लिए  स्कूल छात्रों के ग्रुप/बैच को प्रत्येक 10 छात्रों के ग्रुप में बांटा जा सकता है। इस पर विचार किया जा रहा है। योजना के अनुसार  10 छात्रों का पहला ग्रुप प्रयोगशाला के काम में भाग ले सकता है जबकि दूसरा ग्रुप पेन और पेपर वर्क का काम कर सकता है।

– सीबीएसई 10वीं, 12वीं के नतीजे परीक्षा खत्म होने के बाद घोषित किए जाएंगे। इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 केवल एक बार आयोजित की जाएगी। परिणाम घोषित होने पर cbseresults.nic.in और cbse.gov.in वेबसाइट्स पर जारी किए जाएंगे।

CBSE Class 10 & 12 Exam Study Material 2023

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button